CG : 532 किलो गांजे की तस्करी करते पकड़े गए 2 अंतर्राज्यीय तस... - CG Sandesh

CG : 532 किलो गांजे की तस्करी करते पकड़े गए 2 अंतर्राज्यीय तस्कर

सुकमा। कोंटा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, एसपी किरण चव्हाण के निर्देश पर गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 


इसी कड़ी में एनएच-30 वनोपज जांच नाका के पास पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 532 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत 57 लाख 29 हजार 490 रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 2 तस्कर पिकअप वाहन से ओडिशा से तेलंगाना गांजा ले जा रहे थे. जिन्हें पुलिस ने धरदबोचा है. दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें