सरायपाली : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में किया गया 25 मरीजों क़ो नि:शुल्क इलाज
दिनांक 5 जून 2023 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ पी कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री रोहित कुमार वर्मा डी पी एम एन एच एम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली जिला मुख्यालय से 115 किलो मीटर दूरस्थ एरिया में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया. 25 मरीज को निदान किया गया.
डिप्रेशन 6, सायकोसिस 8, एनजायटी 4, ए डी एच डी 1, ऐल्कोहल विथड्रॉल 2 , जीएडी 3, एम आर 1, निःशुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से श्री रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टेकलाल नायक एमीई, देवकुमार डडसेना योग मास्टर टीम उपस्थित थे.