मां-बेटी की दर्दनाक मौत... पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी - CG Sandesh

मां-बेटी की दर्दनाक मौत... पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

बिलासपुर । न्यायधानी में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहाँमरही माता मंदिर की दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 15 लोगों की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने घायलों का हॉस्पिटल भिजवा दिया है। यह घटना कोटा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम शारदा के रहने वाले 35 लोग मरही माता मंदिर दर्शन करने के लिए पिकअप वाहन से गए हुए थे. वहां से दर्शन कर लौटते समय ग्राम सलका नवागांव के पास मोड़ में पिकअप अनियंत्रित होकर जा पलटी. स्थानीय ग्रामीणों इसकी सूचना ने कोटा पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया.
इस हादसे में 7 साल की कामना यादव निवासी गंगापुर थाना पंडरिया और 35 वर्षीय दुवसिया यादव निवासी ग्राम शारदा थाना लोरमी की मौत हो गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें