शर्मनाक हरकत : मां दुर्गा की प्रतिमा को किया आग के हवाले…भड़क... - CG Sandesh

शर्मनाक हरकत : मां दुर्गा की प्रतिमा को किया आग के हवाले…भड़के लोग

मोहला-मानपुर,/ जिले में आस्था के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात लोगों ने दुर्गा मां की प्रतिमा में आग लगा दी। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ औंधी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि, बीते 2 जून को सरखेड़ा गांव में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के भाजपा नेता ने दर्ज औंधी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को देखते हुए औंधी और सरखेड़ा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही आला अधिकारी भी मौजूद हैं। एडिशनल एसपी ने FIR दर्ज होने की (Maa Durga) जानकारी दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें