सरायपाली : खेत में बकरी चराते समय करंट की चपेट में आने से मौ... - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में बकरी चराते समय करंट की चपेट में आने से मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लम्बर के खेत में बकरी चराते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की घटना 24 अप्रैल की है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी थी.
मर्ग जांच में पाया गया की परसराम पटेल पिता प्रहल्लाद पटेल उम्र 55 साल निवासी लम्बर 24 अप्रैल को बकरी चराने गया था. रूपसिंग मैत्री अपने एवं रामेश्वर राव के खेत में तार घेरा कर कृषि कार्य कर रहा था.

उक्त तार में रूपसिंग की लापरवाही से उसके ट्यूबवेल कनेक्शन से बिजली करंट प्रवाहित हो रहा था. परसराम पटेल बकरी चराते समय उक्त तार की करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रूपसिंग के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें