खाते से 5 लाख पार करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार - CG Sandesh

खाते से 5 लाख पार करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

राजनांदगांव। वाट्सएप ग्रुप बनाकर रकम तीन गुना करने का लालच देने और 5 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को लालबाग पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र जलगांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खाते में जमा एक लाख रुपए भी फ्रिज कर दिया है।

 


पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित कुमार सेठ ने ग्रुप में रकम तीन गुना करने की स्कीम भेजी। स्कीम को देखकर पेंड्री निवासी कृष्णकांत दुबे उनके झांसे में आ गए। आरोपी ने बातचीत के दौरान बताया कि एक बार में जितनी भी रकम निवेश करेंगे, उनका तीन गुना उन्हें मिलेगा। कृष्णकांत ने स्कीम के लालच में आकर 5 लाख रुपए निवेश कर दिए। लेकिन इसके बाद उनकी रकम वापस नहीं मिली।आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले की शिकायत लालबाग थाने में हुई। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अमित कुमार को जलगांव से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें