NH-30 में अनियंत्रित होकर पलटी कार … गाड़ी के उड़े परखच्चे  - CG Sandesh

NH-30 में अनियंत्रित होकर पलटी कार … गाड़ी के उड़े परखच्चे

कवर्धा। प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी बड़े हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। वहीँ कवर्धा जिले में एक और भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमे गाड़ी में सवार 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। रायपुर-जबलपुर NH-30 में ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

 

 


जानकारी के मुताबिक सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा इतना गंभीर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पूरा मामला सिटी कोतवाली के ग्राम सिंघनपुरी का है।

हालांकि तीनों घायलों को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। जानकारी इकठ्ठा की जा रही है कि वे कहां से आ रहे थे और हादसा कैसे हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें