CG :  CMHO ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर को किया... - CG Sandesh

CG : CMHO ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर को किया निलंबित

जशपुर। सीएमएचओ ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोलेंग के पर्यवेक्षक अमृत टोप्पो को निलंबित कर दिया है। पर्यवेक्षक अमृत टोप्पो लंबे समय से ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। जिसपर खंड चिकित्सा अधिकारी लोदाम के रिपोर्ट पर सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने निलंबन की कार्रवाई की है।

जारी आदेश के अनुसार, खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम के रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोलेंग में कार्यरत कर्मचारी अमृत टोप्पो, पुरूष पर्यवेक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। जोकि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। अतः सीएमएचओ जशपुर ने संबंधित को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी जशपुर छ.ग. रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें