भाजपा महिला मोर्चा ने जारी की मण्डल अध्यक्षों की सूची - CG Sandesh

भाजपा महिला मोर्चा ने जारी की मण्डल अध्यक्षों की सूची

भाजपा महिला मोर्चा ने जारी की मण्डल अध्यक्षों की सूची
 
जगदलपुर में गीता नाग,बस्तर में शकुन्तला कश्यप और नगरनार में गीता मिश्रा निभायेंगी अध्यक्ष का दायित्व
 
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी की है।

जिसमें जगदलपुर नगर मण्डल में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता नाग को बनाया गया है। दरभा मण्डल में मिसल बघेल को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। तोकापाल मण्डल में शांति नाग, नगरनार मण्डल में गीता मिश्रा, बास्तानार मण्डल में ममता मण्डावी,लोहण्डीगुडा़ मण्डल में बुटकी कश्यप, बस्तर मण्डल में शकुन्तला कश्यप, बकावण्ड मण्डल में धनमती बिसाई, करपावण्ड मण्डल में सत्यभामा कश्यप और भानपुरी मण्डल में नीलकुमारी बघेल को महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने नवनियुक्त सभी मण्डल अध्यक्षों से पार्टी की रीति नीति पर काम करते हुये संगठन को मजबूत करने अपेक्षा की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें