4 से 11 जून तक दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच नहीं होगा ट्रेनों... - CG Sandesh

4 से 11 जून तक दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच नहीं होगा ट्रेनों का संचालन

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर में 4 से 11 जून तक विशाखापटनम-किरंदुल स्पेशल पैसेंजर ट्रेन और पांच से 12 जून तक विशाखापटनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस का संचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा। इस अवधि में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 50 किलोमीटर में रेल यात्री सेवा बंद रहेगी। नक्सलियों द्वारा पांच से 11 जून तक जनपितुरी सप्ताह मनाने के आव्हान को देखते हुए यात्री ट्रेनों का संचालन रोका जा रहा है

वाल्टेयर रेलमंडल ने आदेश जारी कर एक सप्ताह तक दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच रेल यात्री सेवा को बंद रखने का निर्देश दिया। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन के सभी स्टेशनों को इसकी सूचना जारी कर दी गई है ताकि दंतेवाड़ा से आगे के स्टेशनों के लिए टिकटों की बुकिंग न की जाए। इस दौरान मालगाड़ियों का परिचालन किरंदुल से जारी रहेगा लेकिन सतर्कता बरतते हुए धीमी गति से गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी। बताया गया कि 12 जून को पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किरंदुल से शुरू हो जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें