पिथौरा : 2 नाबालिग युवतियों का अपहरण, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गाँवों से नाबालिग युवतियों के अपहरण की खबर सामने आयी है. पहले मामले में पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से 17 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत में युवती के पिता ने बताया है की 2 जून को कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है.
वहीं दुसरे मामले में युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की 1 जून को उसकी नाबालिग युवती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है. पता तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें