इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी...विश्व कप से पहले टीम के न... - CG Sandesh

इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी...विश्व कप से पहले टीम के नए कोच का ऐलान

भारत इस बार आईसीसी वनडे विश्वकप की मेजबानी करने जा रहा है। माना जा रहा है की अक्टूबर में विश्व कप के मैचों की शुरूआत हो जाएगी। हालांकि अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही इसकी घोषण हो सकती है। लेकिन इस बीच टीम के नए कोच का ऐलान कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के पुरुषों की वनडे और टेस्ट टीमों के लिए कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों की घोषणा कर दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पूर्व कप्तान कार्ल हूपर  और फ्लॉयड रीफर को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है।

ये दोनों ही दिग्गज हेड कोच डैरेन सैमी के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन तीसरे सहायक कोच हैं। वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि क्रिकेट एक टीम स्पोर्ट है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में ऐसे लोगों का होना बेहद जरूरी है, जो एक-दूसरे के विजन को समझे और साझा करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें