पंचायत सचिव और दो आरईओ को कलेक्टर ने किया सस्पेंड - CG Sandesh

पंचायत सचिव और दो आरईओ को कलेक्टर ने किया सस्पेंड

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के दौरे में पंहुचे हुए थे। जहां वर्मी कंपोस्ट बनाने में लापरवाही बरतने पर दो आरईओ और एक सचिव को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने काम में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई कर बदरेंगा पंचायत के आरईओ और सचिव के साथ कुथर पंचायत के आरईओ को निलंबित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर विजय दयाराम ने लोहांडीगुडा विकासखण्ड के बड़ाजी में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने नल जल योजना द्वारा राजू भारद्वाज के घर के सामने के नल का पानी पीकर पानी की गुणवत्ता परीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बड़ाजी को जल जीवन मिशन के तहत मॉडल ग्राम विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें