तुमगांव : दो मोटर सायकल में भिडंत, एक की मौत - CG Sandesh

तुमगांव : दो मोटर सायकल में भिडंत, एक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसायकल की भिडंत में एक की मौत हो गयी. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की शंकर निषाद पिता दयाराम निषाद उम्र 45 साल निवासी समोदा, आरंग (रायपुर) 9 मई को अपनी पल्सर बाइक क्रं. CG 06 GC 4204 से ग्राम समोदा अपने घर से रायतुम जाने के लिए निकला था.

शंकर तुमगांव समोदा रोड ग्राम भोरिंग पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था तभी प्लेटिना बाइक क्रं. CG06 GW 8846 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर शंकर की गाड़ी को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे शंकर निषाद को चोंटे आई. उसे इलाज के लिए सीएचसी तुमगांव ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी.

संपूर्ण जांच के बाद पुलिस ने प्लेटिना क्रं CG06 GW 8846 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें