CM की बड़ी सौगात : आज तक नहीं मिला किसानों को ऐसा लाभ - CG Sandesh

CM की बड़ी सौगात : आज तक नहीं मिला किसानों को ऐसा लाभ

देश और प्रदेश की सरकारे किसानों के लिए कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है जिससे उनकों लाभ मिलता रहता है। ऐसे में योजनाओं के अलावा भी किसानों को कैसे फायदा दिया जा सकता है इसके बारे में भी सरकारें कई कदम उठाती है। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खरीफ सीजन से किसानों को बड़ी सौगात दी है। 


मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब किसानों को अपने खेत की जमाबंदी और गिरदावरी सहित जमीन संबंधी सभी रिकॉर्ड की नकल की सर्टिफाइड कॉपी लेने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। किसानों को ये सब अब मुफ्त में मिलेगा। इतना ही नहीं सीमा ज्ञान के लिए पैमाइश भी अब निःशुल्क होगी।

खबरों के अनुसार अब सेटलमेंट कमिश्नर से सेटलमेंट रिकॉर्ड भी मुफ्त प्राप्त किया जा सकेगा। आपको बता दें की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में बजट में घोषणा की थी। साथ ही अब पटवारियों को सेटलमेंट रिकॉर्ड को छोडक़र अन्य भू अभिलेख की सर्टिफाइड प्रिंटेड कॉपी जारी करनी होगी। आवेदन के 3 दिन में यह दस्तावेज किसानों को पटवारी मुफ्त में उपलब्ध कराऐगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें