सरायपाली : नाराज सदस्यों ने की समिति कार्यवाहक अध्यक्ष को हटाने की मांग; मनमानी ढंग से गबन करने का आरोप
सरायपाली विकासखंड के प्रकृति मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित तोषगाँव के सदस्यों ने समिति कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से गबन करने की शिकायत उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, महासमुंद से की है.
शिकायत में सदस्यों ने बताया है की उन्होंने 2009 से प्रकृति मत्स्य सहकारी समिति में सदस्यता ली है. वर्ष 2013 में लमकेनी जलाशय को 10 वर्षों के लिए समिति द्वारा लीज पर लिया गया है. लेकिन 10 वर्षों में किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं मिला है.
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2019 में समिति के अध्यक्ष रमेश प्रधान तथा रमेश दास का निधन हो गया है तथा एक अन्य सदस्य जानकी मानसिक रूप से अस्वस्थ है. इतने वर्षों से समिति में निर्वाचन भी नहीं हुआ है. अध्यक्ष के निधन होने के बाद उनकी पत्नि रेशमा प्रधान कार्यवाहक अध्यक्ष बनी और उनके द्वारा लमकेनी जलाशय को किसी अन्य व्यक्ति को ठेका में पैसा लेकर बेच दिया गया है और जलाशय का जो भी आर्थिक लाभ हुआ है वह रेशमा प्रधान को हुआ है.
आरोप है की वर्ष 2023 में 10 वर्षो के लिए उक्त लमकेनी जलाशय का जो मत्स्यपालन का नवीनीकरण पुन: किया जाना है, उसे भी जिसके पास बेचा गया है उससे एडवांस में राशि लेकर सीधे तुम्होरे नाम पर लीज अनुबंध करवा देगें कहकर पैसा ले ली है. समिति के सदस्यों को किसी भी प्रकार का हिस्सा बटवारा नहीं दिया गया है. आम सभा में भी इसकी लाभ-हानि, आय-व्यय पत्रक की जानकारी नहीं दी गयी है व मनमानी तरीके से राशि का स्वयं निजी कार्यों में उपयोग कर ली है. समिति के सदस्यों को किसी भी प्रकार की राशि नहीं दी गयी है. जिसके बाद नाराज सदस्यों ने कार्यवाहक अध्यक्ष को तत्काल हटाकर निर्वाचन कराने की मांग की है.