महिला को मिली नई जिंदगी  : जिला हॉस्पिटल में 8 किलो के ओवरी ... - CG Sandesh

महिला को मिली नई जिंदगी : जिला हॉस्पिटल में 8 किलो के ओवरी सिस्ट का हुआ ऑपरेशन

दुर्ग। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जालबांधा निवासी श्रीमती सुभिया निषाद उम्र 28 साल पिछले 4-5 महीनों से अपने पेट दर्द की समस्या को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्जवला देवांगन के पास ईलाज करने पहुंची।

 सोनोग्राफी के बाद पता चला कि उनके ओवरी में गांठ बना हुआ है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मरीज को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला का ऑपरेशन कर 8 किलो का सिस्ट निकाला गया। इस कार्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उज्जवला देवांगन एवं टीम में शामिल डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. रिमपल एवं स्टॉफ नर्स सीमा द्वारा मरीज के ओवरी सिस्ट का सफलतापूर्वक सर्जरी किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें