होमगार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कलेक्टर बंगले में था त... - CG Sandesh

होमगार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कलेक्टर बंगले में था तैनात

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम रुद्री के सिंचाई कालोनी में निवासरत एक होमगार्ड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है। जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी मगरलोड निवासी वासुदेव सिन्हा पुत्र प्रेमलाल सिन्हा (31) सिंचाई कॉलोनी गंगरेल क्वाटर नंबर A/5 में निवासरत था। उसकी ड्यूटी कलेक्टर बंगला में थी। घर में पत्नी काजल एवं दो पुत्री एक लगभग पांच वर्ष, दूसरी लगभग ढाई वर्ष है।

फिलहाल घटना की विवेचना की जा रही

बीती रात में पत्नी अपने बच्चों के साथ बाहर चबूतरे में पड़ोसी महिलाओं के साथ बैठी थी। रात करीब 10:00 बजे कमरे में लगे पंखे में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब घर के लोग अंदर पहुंचे तब वे अंदर का मंजर देखकर दंग रह गए। तुरंत इसकी सूचना रुद्री थाना में दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वार्डवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की विवेचना की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें