चलती ट्रक में लगी आग, ड्राईवर गंभीर रूप से घायल - CG Sandesh

चलती ट्रक में लगी आग, ड्राईवर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ कोरबा के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे से आ रही एक और ट्रक उससे टकरा गई. इस टक्कर से ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भीषण आग लग गई.

इस दौरान चालक और परिचालक केबिन में ही फंसे रहे जिसके बाद डायल 112 और पुलिस की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों घायलों में चालक का नाम युवराज मानिकपुरी है और दूसरे का नाम शरीफ खान है ये घटना बांगो थाना क्षेत्र में चोटिया के पास की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें