सड़क के गड्‌ढे में गिरा साइकिल सवार बच्चा, सिर कुचलते हुए नि... - CG Sandesh

सड़क के गड्‌ढे में गिरा साइकिल सवार बच्चा, सिर कुचलते हुए निकल गया ट्रक

राजस्थान। बालोतरा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। 13 साल का बालक साइकिल से घर लौट रहा था तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया। टायर बच्चे के सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 11.47 बजे बालोतरा के वीर दुर्गादास सब्जी मंडी की है।

बालोतरा की शास्त्री कॉलोनी में रहने वाला पारस (13) पुत्र माणकचंद माली सब्जी मंडी के पास ही मेडिकल की दुकान पर काम करता था। साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान पारस के बगल से गुजर रहा ट्रक अचानक घूम गया। सामने कीचड़ होने की वजह साइकिल अनकंट्रोल हो गई और पारस गिर गया। ट्रक बच्चे को कुचलता हुआ आगे निकल गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बालोतरा पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पारस के पिता वीर दुर्गादास सब्जी मंडी में काम करते हैं। घटना के लगभग आधे घंटे के बाद एक्सीडेंट की सूचना बच्चे के पिता को मिली। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं, सीसीटीवी और ट्रक के नंबरों के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें