4 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म - CG Sandesh

4 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मेहसी थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई जा रही है। महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि शाम को बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, उसी समय उसके ग्रामीण युवक उसे गांव में बरात दिखाने व भोज खिलाने के लिए शाम को सात बजे ले गया। इसी दौरान रात में उसके साथ दुष्कर्म किया और घर लाकर छोड़ दिया।


बच्ची ने अपने माता व पिता को इसकी जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जब गांव में चर्चा शुरू हुई और पंचायत की बात आई। पंचायत में बात नहीं बनने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इस बीच सूचना पर मेहसी थाना की पुलिस ने तत्काल गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मेहसी से पीड़ि‍ता को मोतिहारी महिला थाना भेजा गया। यहां पीड़िता के स्वजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें