सेंड किये मैसेज भी हो पाएंगे EDIT...व्हाट्सऐप पर आया नया फीच... - CG Sandesh

सेंड किये मैसेज भी हो पाएंगे EDIT...व्हाट्सऐप पर आया नया फीचर

WhatsApp Message Edit Feature: Meta ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp में एक नया फीचर रोल आउट किया है। कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के इरादे से लगातार नए फीचर्स जारी करती रहती है। अब मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने आखिरकार व्हाट्सऐप के ऐंड्रॉयड व iOS यूजर्स के लिए भेजे गए मैसेज को एडिट करने का विकल्प उपलब्ध करा दिया है। ध्यान रहे कि किसी भी मैसेज को भेजने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर ही एडिट किया जा सकता है। बता दें कि व्हाट्सऐप यूजर्स को लंबे समय से इस फीचर का इंतजार था और अब आखिरकार यह फीचर दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

एडिट मैसेज फीचर को व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हों। आप Google Play Store या Apple App Store पर जाकर लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि नया फीचर धीरे-धीरे फेज में रोल आउट किया जा रहा है और अगर अभी तक आपके फोन में नहीं आया है तो हो सकता है कि कुछ दिनों में आ जाए।

जैसा कि हमने पहले बताया कि मैसेज को भेजने के सिर्फ 15 मिनट के भीतर ही एडिट किया जा सकता है और इसके बाद आप मैसेज एडिट नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सऐप एडिट फीचर प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, जिस भी मैसेज को आप एडिट करेंगे, उस पर edited लिखा हुआ दिखेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें