CG : SDM ने फर्जी आहरण मामले में सरपंच को किया बर्खास्त - CG Sandesh

CG : SDM ने फर्जी आहरण मामले में सरपंच को किया बर्खास्त

एसडीएम सूरजपुर ने जनपद पंचायत सूरजपुर के रामनगर सरपंच जवाहर सिंह को 14 वें वित्त की राशि में 13 लाख 99 हजार रुपए के फर्जी आहरण मामले में दोषी मिलने के मामले में शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया है.

बिश्रामपुर थाने में सरपंच जवाहर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज होने के बाद पूर्व एसडीएम ने पद से हटा दिया, बर्खास्तगी के बाद गिरफ्तारी के भय से लम्बे समय तक फरार रहने के बाद पिछले साल उन्हें मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रामनगर आने से ठीक पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था, महीनों जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आते ही जवाहर सिंह ने सरपंच पद पर पुनः प्रभार संभाला था, लेकिन अब एसडीएम ने सरपंच जवाहर को हटाने का आदेश दिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें