दो आरोपी गिरफ्तार...सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी - CG Sandesh

दो आरोपी गिरफ्तार...सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।  जिले में वन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रदेश के कई जिलों में युवाओं को वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है

मनेंद्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे ने जानकारी दी कि मनेन्द्रगढ़ कोतवाली में एक युवक ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रवीण प्रधान निवासी डोंगरी पाली थाना बसना जिला महासमुंद और रामनिवास सेन निवासी झगड़ाखंड ने 2 लाख 35 हजार रुपये लिए हैं. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया.

 युवाओं से 20 लाख की ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसने मनेंद्रगढ़ के कई युवकों के अलावा गौरेला पेंड्रा समेत कई जिलों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. युवाओं को नौकरी के नाम पर लगभग 20 लाख रुपए ठगे हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें