बताई गई यह वजह..!! नक्‍सलियों ने की ग्रामीण की हत्या - CG Sandesh

बताई गई यह वजह..!! नक्‍सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले से एक नक्‍सली वारदात की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है

दरअसल, यह घटना सुकमा के चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने अपनी क्रूरता का परिचय देते हुए एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद वर्दीधारी नक्सली देर रात ग्रामीण गणपत सेठिया के घर पहुंचे। नक्‍सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है, इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाता नक्‍सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें