मौसम विभाग : प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
द्रोणिका के प्रभाव छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदल गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के भी आसार है। हालांकि इससे तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश भर में धमतरी में का तापमान सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें