कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ मारपीट, आम तोड़ने पर ठ... - CG Sandesh

कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ मारपीट, आम तोड़ने पर ठेकेदार के गुर्गों ने पीटा

रायपुर। राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्व विश्वविद्यालय में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि छात्र ने युनिवर्सिटी कैंपस में बने आम के बगीचे से आम तोड़कर खाया था। जिसका पता लगते ही बगीचे के ठेकेदार के गुर्गों ने छात्र को हॉस्टल में घुसकर मारा और उसे बंधक बना लिया

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आम चोरी के शक में ठेकेदार के गुर्गों ने हॉस्टल में घुसकर छात्र से जमकर मारपीट की। मारपीट के विरोध में NSUI छात्र संगठन ने कुलपति कक्ष का घेराव कर दिया। साथ में युनिवर्सिटी के छात्र भी कुलपति के पास ठेकेदार के लोगों की गुंडागर्दी की शिकायत लेकर पहुंचे। काफी देर तक बवाल होता रहा। कुलपति और युनिवर्सिटी के अन्य अधिकारियों ने छात्रों से मुलाकात की। जिसके बाद मामले को लेकर जांच कमेटी बनाई गई। वहीं ठेकेदार राकेश सुनकर ने छात्रों से माफी मांगी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें