BSF का एक जवान घायल...सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड... - CG Sandesh

BSF का एक जवान घायल...सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

कांकेर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित जिले कांकेर जिले से एक बड़ी सामने आई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ बड़गांव के नजदीक जंगलों में हुई। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था।

मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। वहीं इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है। वहीं BSF और जिला पुलिस जवान मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से सर्चिंग में जुट गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें