शादीशुदा औरत गैर मर्द के प्‍यार में ऐसी उलझी कि पति कि कर दी... - CG Sandesh

शादीशुदा औरत गैर मर्द के प्‍यार में ऐसी उलझी कि पति कि कर दी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग शादीशुदा औरत गैर मर्द के प्‍यार में ऐसी उलझी कि पति कि कर दी हत्या छत्तीसगढ़ में भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरोदा में गुरुवार की रात को एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि युवक की पत्नी उसे और अपने चार साल के बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे मर्द को पति बनाकर रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर उसकी पत्नी व ससुर ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को सड़क किनारे फैक दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है

पत्नी व ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

अभिषेक का अपनी पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अभिषेक इसे लेकर बात करने के लिए अपने ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी कविता साहू और ससुर गुमान साहू ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की थी। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कविता के अलावा उसके दूसरे पति ने भी उसकी पिटाई की थी। देर रात तक घर न लौटने पर अभिषेक के घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तो पता चला की इंद्रा चौक के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सुचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, हत्या के आरोपी में उसकी पत्नी कविता साहू (23) और ससुर गुमान साहू (49) को गिरफ्तार कर लिया है....

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें