बॉयफ्रेंड के साथ जा रही युवती से लूटपाट कर की छेड़छाड़, 7 लड़के गिरफ्तार
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र
में बॉयफ्रेंड के साथ बाइक में जा रही युवती के साथ सात लड़कों ने छेड़छाड़ की.
बॉयफ्रेंड ने विरोध किया तो सातो लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी.इसके बाद सभी लड़के
युवती के साथ लूटपाट और छेड़खानी की और फरार हो गए. मामले की शिकायत के बाद पुलिस
ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मई को रात युवक बाईपास रोड अंजोरा खाना खाने जा रहे थे. इस दौरान ग्राम खपीर रसमड़ा के पास एक लड़की और लड़का साथ जा रहे थे. उन लड़कों ने गाड़ी रोककर लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.
यह सब देख लड़की के साथ गए लड़के ने विरोध किया. इस पर आरोपियों ने मिलकर उस लड़के को गाली गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद लड़की के साथ लूटपाट की और छेड़खानी कर भाग गए. मामले की शिकायत अंजोरा पुलिस चौकी दर्ज कराई गयी.
पुलिस ने आरोपियों को घटना के कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मिथलेश साहू ( 22 वर्ष), राकेश साहू ( 28 वर्ष), आशीष यादव (22 वर्ष), मोमन कुमार साहू (24 वर्ष), हेमचंद यादव (19 वर्ष), मुकेश साहू (32 वर्ष), कुंभध्वज यादव (24वर्ष) के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है. सभी आरोपी ग्राम खपरी चौकी अंजोरा के रहने वाले है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लेडिज पर्स, समेत अन्य सामान बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 354-IPC, 395-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.