परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्... - CG Sandesh

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत...

धमतरी। छत्तीसगढ़ में रोजाना सड़क हादसों में कई लोग अपनी जाएं गवा रहे है, आये दिन सड़के खून से लालहोती नजर आ रही है, वहीँ धमतरी जिले में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा रहा है कि दो बाइक में जबरदस्त भिडंत हुई है। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जिन्हें एंबुलेंस से नगरी सीएचसी लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा नगरी थाना इलाके के घोटगाँव गौठान के पास की बताई जा रही है। जहाँ सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वहीं मुकुंदपुर निवासी कोशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। उसी दौरान धमतरी,सिहावा मार्ग पर घोटगाँव गौठान के पास दोनों बाइक में भीषण भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।इधर तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर पूरे इलाके में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। वहीं सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम नगरी सिविल अस्पताल लाया गया है। इधर नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें