बेटी के सामने ही मां की कुल्हाड़ी से की हत्या - CG Sandesh

बेटी के सामने ही मां की कुल्हाड़ी से की हत्या

जशपुर। जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां हैवान पति ने पहले तो अपनी चार साल की बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर शव के सामने ही बैठकर मोबाइल पर YouTube और facebook पर Reels और video देखने लगा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति की निशानदेही पर उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया था। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। घटना को देखकर 4 साल की बेटी काफी डर गयी और रोने लगी, बावजूद पिता को रहम नहीं आया और फिर कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को काटकर वहीं ढेर कर दिया।कुछ देर की पत्नी छटपटाती भी रही, लेकिन हैवान पति को किसी तरह का रहम नहीं आया और फिर पत्नी की वहीँ मौत हो गयी। पत्नी की मौत के बाद पति शव के पास ही बैठ गया और मोबाइल देखने लगा। इस दौरान उसकी बेटी पास ही बैठकर रोती रही। इधर घंटों बाद घर से बहते खून को देखकर आसपास के लोगों ने घर जाकर जाकर और फिर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें