6 महिलाएं और 3 युवक पकड़ाए...छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडा... - CG Sandesh

6 महिलाएं और 3 युवक पकड़ाए...छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में एकबार फिर देहव्यापार का भंडाफोड़ हुआ है, जांजगीर जिले में जिम्फरोशी के धंधे में शामिल 6 महिलाओं को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ना सिर्फ Sex Racket में शामिल थी, बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी जिस्मफरोशी में शामिल कराती थी। दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि जांजगीर के लछनपुर और पिसौद में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। कुछ महिलाएं सेक्स रैकेट चलाती हैं, जिसमें अलग-अलग जिलों से भी ग्राहक आते हैं

सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनायी और मौके पर भेजा, पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के हैं। सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं जांजगीर जिले के हैं। छापेमारी के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

नाबालिग ने लगाया आरोप जबरन देहव्यापार कराने का आरोप

दरअसल नाबालिक बालिका द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें