यात्रियों में मची भगदड़...पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस में लगी आग - CG Sandesh

यात्रियों में मची भगदड़...पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस में लगी आग

दुर्ग। ओडिशा के पुरी से चलने वाली पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18425 में दो बार आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। शनिवार शाम साढ़े 7 बजे डिस्क ब्रेक जाम होने के कारण AC कोच के नीचे आग लगने से अफरातफरी मच गई। सभी यात्री नीचे उतरे। इसके बाद आग को बुझाया गया।


ट्रेन आग बुझने के बाद दोबारा चली, तो 4 किलोमीटर के बाद इसमें फिर से आग लग गई, जिसके चलते एक बार फिर यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग लगने से घबराए यात्री ट्रेन के नीचे उतर गए। इस दौरान कई लोगों को चोट भी लगी है। दूसरी बार ट्रेन स्टेशन से काफी दूर जंगल के इलाके में रुकी। इस बीच यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतरने में भी परेशानी हुई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें