पुलिस विभाग में मचा हड़कंप : आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित.... - CG Sandesh

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप : आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित...

दुर्ग: दुर्ग के वैशाली नगर थाने में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑनलाइन सट्टा एप का पैनल चलाने की बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

दुर्ग पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक उपेंद्र तिवारी वैशाली नगर थाने में पदस्थ था। उसके खिलाफ गैरकानूनी कार्यों में शामिल होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच चल ही रही थी। और इधर उपेंद्र कुमार तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें