किसानों के 10 एकड़ से ज्यादा धान जलकर खाक...खेत में लगी भीष... - CG Sandesh

किसानों के 10 एकड़ से ज्यादा धान जलकर खाक...खेत में लगी भीषण आग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सैकड़ों एकड़ खेत में भीषण आग लगी गई है. बताया जा रहा है कि बिजली के तार सार्ट सर्किट के चलते यह आग लगी है. घटना राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा का है



पैराली के साथ अब रवि फसल की धान की ओर आग बढ़ रहा है और कई किसानों का धान जल कर ख़ाक हो चुका है. किसानों ने बताया कि एक एकड़ में लगा धान का फसल जल गया है.

किसानों ने कहा कि कई बार राजिम नगर पंचायत में दमकल टिम से आग बुझाने मदद मांगा गया, लेकिन कोई नहीं आया. मजबूरन किसान पेड़ के डंगाल से अपनी जान जोखिम में डाल कर आग बुझा रहे हैं. लेकिन हवा के साथ आग फैलते ही जा रही है. किसान अपनी जान जोखिम में डाल कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें