चलती कार में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पीछा कर ... - CG Sandesh

चलती कार में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

असम के कोकराझार जिले से नाबालिग युवती के साथ चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कथित तौर पर इन पर 13 साल की लड़की से रेप का आरोप है. चारों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. ये घटना मंगलवार को हुई थी. पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार को किया है उनमे रूबेल रहमान, इमरान हुसैन, अनवर हुसैन और मोमिनूर रहमान है. इन सभी की उम्र 19-24 साल के बीच है और सभी धुबरी जिले के रहने वाले हैं. रूबेल और इमरान स्कूली छात्र हैं. मोमिनूर ड्राइवर का काम करता था और अनवर कुछ नहीं करता.

दरअसल, पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान उनको गाड़ी पर शक हुआ तो पुलिस टीम ने पीछा किया. पुलिस चारों लड़कों और लड़की को पुलिस स्टेशन ले गई. पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि चारों लड़के उस नाबालिग का रेप कर रहे थे. खुद लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि इन चारों लड़कों से उसका रेप किया.

पुलिस की पेट्रोलिंग टीम घूम रही थी. इसी दौरान एक कार वहां से गुजरी. पुलिस टीम को शंका हुई कि इसमें कुछ गड़बड़ है. पीछा करके उस कार को रोका गया. तभी उसमें लड़के बहानेबाजी करने लगे. पुलिस ने सख्त रुख अपनाया तो सच्चाई निकलकर सामने आ गई. लड़कों को तुरंत पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

इस मामले में एक और खुलासा हुआ है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की उन चार आरोपियों में से एक रुबेल को जानती थी. कुछ ही महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की मुलाकात की थी. पहले तो मैसेज में बातचीत होती गई. इसके बाद बातचीत मुलाकात में बदल गई. रुबेल ने उसको मिलने के लिए घर से बाहर किसी स्थान पर बुलाया. रुबेल ने वहां अपने दोस्तों को भी बुलाया. इसके बाद लड़की को एक कार में बैठाया और फिर चारों ने रेप किया. फिलहाल लड़की हालत ठीक है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें