हैवानियत की सारी हदें पार, दो युवकों ने महिला से किया दुष्कर... - CG Sandesh

हैवानियत की सारी हदें पार, दो युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बस्तर : जिले में हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला मामला सामने आया है. दो युवकों ने महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है.


जानकारी अनुसार, 13 मई को थाना क्षेत्र में आयोजित एक मेले में महिला गई थी. उसी दौरान सामान खरीदकर वापस लौट रही महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया. आरोपियों ने महिला को नीलगिरी प्लांट की ओर ले गए. यहां पहले महिला को शराब पिलाई. फिर उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया.वहीं पीड़िता की शिकायत पर नगरनार थाने में आरोपी निर्मल और डमरुधर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें