मचा हड़कंप : यूनिवर्सिटी में छात्र ने पहले छात्रा को मारी गो... - CG Sandesh

मचा हड़कंप : यूनिवर्सिटी में छात्र ने पहले छात्रा को मारी गोली फिर खुद कर ली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा शिव नाडर यूनिवर्सिटी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पढ़ने वाले छात्र ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

थाना दादरी इलाके में शिव नाडर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बीए थर्ड ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट अनुज साथ पढ़ने वाली छात्रा से डाइनिंग हॉल में बात कर रहा था। इसी दौरान अनुज ने पिस्टल से छात्रा को गोली मार दी। घटना से यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पता चला कि अनुज ने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली और उसकी भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी। छात्रा कानपुर की रहने वाली थी जबकि छात्र अमरोहा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, जिनका कुछ समय से विवाद चल रहा था। यूनिवर्सिटी में छात्रा की हत्या और आत्महत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें