तुमगांव : अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, पेशाब करने रोड़ किनार... - CG Sandesh

तुमगांव : अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, पेशाब करने रोड़ किनारे रुका तो बाइक लेकर भागा

तुमगांव क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी की अजीब घटना सामने आयी है. मोटरसायकल सवार सोनू कुर्रे ने एक अनजान व्यक्ति को लिफ्ट दिया और उसे बिठाकर ला रहा था. थोड़ी दूर जाने के बाद सोनू रोड़ किनारे बाइक खड़ी कर पेशाब करने चला गया. इसी दौरान वह अनजान व्यक्ति बाइक लेकर भाग गया.सिंघनुपर निवासी सोनू कुर्रे पिता रतन कुर्रे उम्र 32 वर्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत के मुताबिक सोनू 12 मई को मोटर सायकल से अपने कार्य से ग्राम केशला गया था. काम के बाद वापस आते समय ग्राम अछोला के पास एक अज्ञात व्यक्ति को सोनू ने लिफ्ट दिया, उसको बिठाकर तुमगांव मछली बाजार तक आया था, फिर सोनू पेशाब करने के लिये रोड़ किनारे गाड़ी खड़ाकर चाबी गाड़ी में छोंड़कर नीचे उतरकर पेशाब कर रहा था. इस दौरान वह अज्ञात व्यक्ति गाड़ी को चालू कर ले जाने लगा. सोनू ने उसका पीछा करने की कोशिश की, पर पकड़ नहीं पाया. पता तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला तो सोनू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें