अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के... - CG Sandesh

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश। कमिश्नरेट पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन, 5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम और साबिर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है। तीनों अब देश छोड़कर विदेश भाग नहीं सकते हैं। लुकआउट नोटिस की अवधि एक साल की है। कमिश्नरेट पुलिस की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है

शाइस्ता परवीन को पुलिस कई महीनों से ढूंढ रही है। उमेश पाल हत्याकांड के समय अतीक अहमद अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद था। उस समय शाइस्ता परवीन बाहर थी। यूपी पुलिस इसी मामले में पूछताछ करने के लिए शाइस्ता को ढूंढ रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें