शर्मनाक : स्कूल में 3 शिक्षक करते थे 13 छात्राओं का यौन शोषण... - CG Sandesh

शर्मनाक : स्कूल में 3 शिक्षक करते थे 13 छात्राओं का यौन शोषण, राज खुला तो मच गई सनसनी

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से शिक्षकों की घिनौनी करतूत सामने आई है. यहाँ सरकारी स्कूल में 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण का पर्दाफाश हुआ है. मामले में स्कूल की टीचर ने अभिभावकों के साथ थाने पर शिकायत की तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. 


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते ही 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टीचर मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर 13 बच्चियों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है.मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर के रायखुर्द का यह मामला है. 13 बच्चियों के अभिभावक और स्कूल की टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही 3 टीचर मोहम्मद अली और शाजियां खान बच्चों का ना केवल ब्रेन बांस कर रहे थे, बल्कि आरोपी मोहम्मद अली बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी करता था. छात्राओं के घरवालों ने स्कूल के बाथरूम से कंडोम भी बरामद कराए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है.शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल की 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में बीएसए ने स्कूल के दो टीचर अनिल,शाजिया को सस्पेंड कर दिया है और वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद अली की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच समिति गठित की गई है. बीएसए ने स्कूल में जाकर जांच के बाद की कार्यवाही की है. तीनों टीचरों पर 354,352 120B, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें