शादी के सपने दिखाकर  प्रेमिका से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट ह... - CG Sandesh

शादी के सपने दिखाकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो विवाह करने से मुकरा, गिरफ्तार

बलरामपुर | जिले में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक शादी का झांसा देकर युवती से लगातार बलात्कार करता रहा। आरोपी ने अपने गांव की रहने वाली और अपने से लगभग 4 साल बड़ी लड़की से पहले प्यार किया।

बताया जा रहा है कि, युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 2 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के इस कृत्य से पीड़ित युवती गर्भवती हो गई और 15 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया है। रेप पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी ने उसे रखने से इंकार कर दिया और घर से भगा दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें