CG : प्रमाणपत्र बनवाने जाने पर छात्राओं और महिलाओं के कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाता था पटवारी, FIR दर्ज
सूरजपुर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में पदस्थ पटवारी पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोप है की पटवारी आय और जाति प्रमाणपत्र बनवाने जाने वाली छात्राओं और महिलाओं के कपडे उतरवाता था और छेड़छाड़ करता था. पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.
पटवारी सैय्यद मोहम्मद रजा पर आरोप है कि आय और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए आने वाली महिलाओं और लड़कियों से वो कपड़े उतारने के लिए कहता था. इसके बाद वो अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लेता था और तस्वीरें खींच लेता था.
लोकलाज के डर से महिलाएं और लड़कियां किसी से ये बात नहीं कह पाती थीं. 5 मई को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की लड़की के साथ भी पटवारी ने ऐसा ही किया. जिसके बाद परिजनों ने अजाक थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.पुलिस ने पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद आरोपी पटवारी फरार हो गया. इधर राजस्व विभाग ने आरोपी पटवारी सैय्यद मोहम्मद रजा को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिलाएं या लड़कियां जब अपने परिजनों के साथ कार्यालय में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आती थीं, तो पटवारी कोई डॉक्यूमेंट घट गया है, चाहे किसी और बहाने से परिजनों को उसे लाने भेज देता था और उस बीच में महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करता था. कई महिलाओं ने इस बात की शिकायत की है, वहीं कई महिलाएं और बच्चियां लोकलाज के भय से सामने नहीं आई हैं.