पति ने प्रेमिका के साथ की आत्महत्या...शादी के सप्ताह भर बाद ... - CG Sandesh

पति ने प्रेमिका के साथ की आत्महत्या...शादी के सप्ताह भर बाद विधवा हुई दुल्हन

बालोद। जिले में एक युवक ने अपनी शादी के हफ्तेभर बाद ही प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली है। मृतक युवक की पत्नी शादी की बाद की रस्मों के लिये मायके गई हुई है। मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक, युवक विकास उर्फ विक्की बांधव (23 वर्ष) की शादी एक हफ्ते पहले डोंगरगढ़ के कातुलवाह गांव की रहने वाली युवती से हुई थी, लेकिन विकास रेशम निषाद (19 वर्ष) नाम की युवती से प्यार करता था। रेशम सूरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गंधरी की रहने वाली थी। मई के शुरुआत में विकास की शादी हो गई। शादी के बाद दुल्हन रस्मों के लिये मायके चली गई, जिसे थोड़े दिनों के बाद युवक को लाने जाना था। युवक के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात 9 बजे घर से निकला। इसके बाद युवक और उसकी प्रेमिका ने सिंगारपुर और सिबदी के बीच पेड़ पर फंदा बनाकर एक साथ फांसी लगा ली

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवक और युवती की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से उतारा। दुपट्टे और गमछे को जोड़कर एक ही फंदा बनाया गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे दोनों की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें