सरायपाली : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या - CG Sandesh

सरायपाली : पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अतरला निवासी महिला रत्ना राणा (21) ने 22 मार्च को जहर सेवन कर जान दे दी थी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस मर्ग जांच में जुटी थी.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि रत्ना राणा का विवाह 24 फरवरी 2020 को हुआ था. नवविवाहिता रत्ना राणा को उसका पति रेशम राणा अपने चाचा घर का पैसा चोरी की है कहकर प्रताड़ित करता था एवं अपने मायके का जमीन का हिस्सा बंटवारा कराओ कहकर मारपीट करता था. 

रत्ना ने प्रताडित एवं परेशान होकर 22 मार्च को जहर सेवन कर जान दे दी. पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति रेशम राणा के खिलाफ 306-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें