सरायपाली : सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित आंचल रानी पटेल प... - CG Sandesh

सरायपाली : सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित आंचल रानी पटेल प्रथम

केंद्रीय विद्यालय सरायपाली महासमुंद के कक्षा दसवीं की छात्रा आंचल रानी पटेल ने 94.8 प्रतिशत सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में अर्जित कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।आंचल रानी पटेल ग्राम कुटेला पोस्ट सरायपाली महासमुंद निवासी अनिल पटेल(शिक्षक) संकुल समन्वयक और ज्योतिरानी पटेल की सुपुत्री है।आंचल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।प्रतिवर्ष अपने कक्षा में अव्वल आती है।

आंचल ने विज्ञान में 100 में 94, गणित में 100 में 98, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 में 100,इंग्लिश में 100 में 85,हिंदी 100 में 95 और सामाजिक विज्ञान 100 में 96 अंक अर्जित की है। इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता और परिवार के आशीर्वाद को दिया है। जिसके लिए प्रतिदिन 4 से 6 घंटे का अध्यापन करने की बात कही गई है।बचपन से ही आंचल का सपना है कि भविष्य मे डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है।केंद्रीय विद्यालय सरायपाली के प्राचार्य महोदय एवम् समस्त स्टाफ के द्वारा आंचल को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामना सहित बधाई दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें