21 लाख का गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार... - CG Sandesh

21 लाख का गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...

कोंडागांव। जिले में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में चैंबर बनाकर 218 किलो गांजा की तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 21 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है।

 


कोंडागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में गांजा की तस्करी हो रही है। गांजा की एक बड़ी खेप को बिना नंबर वाले ट्रैक्टर में छिपाकर ओडिशा से CG लाया जा रहा है। सूचना के बाद कोंडागांव पुलिस ने जिला मुख्यालय में चेक पोस्ट लगाया और आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान जगदलपुर की तरफ से रायपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर को रुकवाया गया। ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं था।पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाशी ली तो ट्रॉली के नीचे एक अलग चैंबर बना हुआ पाया। जब चैंबर को खोल कर देखा गया तो अंदर करीब 40 पैकेट गांजा भरा हुआ था। जिसकी बाजार में कुल कीमत 21 लाख 80 हजार रुपए थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हुरा मड़काम (35) को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा छिपाकर ला रहा था। जिसे रायपुर की तरफ लेकर जा रहा था। गांजा की इस खेप को किसी ठिकाने में पहुंचाना था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें