तुमगांव : ट्रेक्टर का टायर फटने से महिला की दबकर हुई थी मौत,... - CG Sandesh

तुमगांव : ट्रेक्टर का टायर फटने से महिला की दबकर हुई थी मौत, 9 माह बाद अपराध कायम.

30  अगस्त 22 को नीराबाई, सुनीती ठाकुर, सोनिया ठाकुर एवं अन्य परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर के आयसर ट्रेक्टर के तीजा त्यौहार पर सिरपुर महानदी में नहाने जा रहे थे, इसी दौरान फुसेराडीह के पहले सामने से एक मोटरसायकल को साईड देते समय ट्रेक्टर चालक मुकेश ठाकुर द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड से नीचे उतार दिया जिससे सामने चक्का का टायर फट गया एवं ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गया जिसमें बैठे नीराबाई दब गई जिसे गंभीर चोट लगा और ईलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक मुकेश सिंह ठाकुर पर अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें