सिंघोडा : जमीन जायदाद को बेचने से मना करने पर पिता ने बेटे के साथ मिलकर की बेटी की पिटाई
सिंघोडा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपाली में जमीन जायदाद को बेचने से मना करने पर पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी के साथ मारपीट की. पीडिता वेदमती राणा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
वेदमती ने अपनी शिकायत में बताया है कि लगभग 25 साल पहले वह अपने पिताजी संतलाल राणा को पैसा देकर घर को खरीदी थी. घर समझकर मकान का रजिस्ट्री अथवा लिखा-पढ़ी नहीं हुआ था. उक्त मकान को तोड़कर तीन-चार वर्ष पहले वेदमती ने उसमें पक्का मकान बना लिया है.
9 मई को वेदमती द्वारा अपने पिता संतलाल राणा को अपने जमीन जायदाद को क्यों बिक्री कर रहे हो कहकर मना करने पर उसके पिता संतलाल राणा और भाई दुखनाशन राणा दोनों एक राय होकर वेदमती को घर छोडकर भाग जाओ कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मार देंगे कहकर संतलाल राणा हाथ मे रखे डण्डा से वेदमती के सिर मे मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया तथा दुखनाशन राणा ने हाथ, थप्पड एवं लात से मारपीट की.
वेदमती ने घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संतलाल राणा तथा दुखनाशन राणा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.